हरदा: हरदा में गौवंश अत्याचार के मामलों पर साधु-संतों का आक्रोश, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।
Harda, Harda | Jul 6, 2026 जिले में गौवंश के साथ लगातार सामने आ रही क्रूरता की घटनाओं को लेकर साधु-संतों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को साधु-संतों ने हरदा पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और गौवंश अत्याचार के मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।