मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों को रोकने एवं आम जनता को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड से बचाना है।बड़वाह अनुविभाग के सभी थानों में साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।