हिसुआ: हिसुआ में 251 कलश शोभायात्रा निकली, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा और रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ
Hisua, Nawada | Jun 30, 2026 हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में शिव परिवार, सूर्यनारायण आदि प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ के उपलक्ष्य में मंगलवार, 30 जून 2026 को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा काली स्थान, बीच बाजार हिसुआ से प्रारंभ हुई। यह महादेव मोड़, इंटर विद्यालय, विश्व शांति चौक, मेन रोड होते हुए महावीर चौक और पंजाब नेशनल बैंक से गुजरी।