हायाघाट: हायाघाट प्रखंड अंतर्गत जीविका दीदी निकाली मतदाता जागरूकता रैली के साथ संकल्प अभियान का हुआ आयोजन
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर डीएम राजीव रौशन के निर्देशानुसार दरभंगा जिला में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ / संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।हायाघाट प्रखंड अंतर्गत जीविका ग्राम संगठन के जीविका दीदी तथा स्वीप कार्यक्रम के तहत जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ,मतदान चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।