प्रतापपुर: ग्राम गोविंदपुर में आम के पेड़ से गिरने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
ग्राम गोविंदपुर निवासी जुगुल सिंह मरावी की आम के पेड़ से गिरने के कारण हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।