मंझनपुर: सोनारन का पुरवा स्थित जामीन शाह बाबा के सालाना उर्स में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जवाबी कव्वाली में कव्वालों ने बांधा समा
सोनारन का पुरवा स्थित हजरत जामीन शाह बाबा की मजार पर आयोजित सालाना उर्स में आस्था और अकीदत का अनूठा संगम देखने को मिला। उर्स में जनपद समेत दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों अकीदतमंदों ने मजार पर चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी और अमन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर मजार परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा।