किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से 36 वर्षीय युवक की मौत, मामला दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | Jun 20, 2026
तिजारा किशनगढ़ बास हाईवे पर गांव ओदरा के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह 7:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चावंडी अहीर निवासी शादी राम रात करीब 11:00 स्टैंड के पास अपनी बाइक के पास खड़े थे इसी दौरान अलवर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।