बूंदी: कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित बैठक में ऊर्जा राज्य मंत्री करेंगे शिरकत
Bundi, Bundi | Jun 17, 2025 ऊर्जा राज्यमंत्री एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर आज 17 जून को बूंदी आएंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार नागर आज 17 जून को प्रातः 9:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।