बीना: बीना रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Jul 5, 2026 जीआरपी को सूचना मिली थी। की बीना रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर प्रधान आरक्षक प्रमोद तिवारी एवं आरक्षक प्रशांत शर्मा पहुंच गए। और शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से किसी भी तरह की पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।