तिलौथू में एटीएम ठगी, 48 हजार रुपये की निकासी तिलौथू थाना क्षेत्र में एटीएम ठगी का मामला सामने आया है। जयनगरा निवासी बिपिन शुक्ला से एक व्यक्ति ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड लेकर 48 हजार रुपये की निकासी कर ली। आरोपी ने पहले पीड़ित से रुपये निकलवाए और बाद में कार्ड लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसी एटीएम से शेष राशि भी निकाल ली गई।