कुशलगढ़: नीलकंठ महिला मंडल की पुरुषोत्तम मास भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य पोथी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
पवित्र अधिक मास के शुभ अवसर पर सोमवार को नीलकंठ महिला मंडल द्वारा आयोजित पुरुषोत्तम मास महात्म्य एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ नीलकंठ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पंडित विपिन भट्ट के आचार्यत्व में यजमान हरेंद्र पाठक एवं अंबिका पाठक ने व्यासपीठ पर विराजमान पंडित डॉ. महेंद्र त्रिवेदी के सानिध्य में पूजन संपन्न कराया।