मुहम्मदाबाद: गाजीपुर की सातों विधानसभा में SIR के बाद बड़ा बदलाव, मतदाता 29 लाख से घटकर 25 लाख हुए, एडीएम प्रशासन ने दी पूरी जानकारी
गाजीपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने बड़ा अपडेट दिया है। SIR के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले पर एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने आंकड़ों के साथ स्थिति स्पष्ट की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर की 7 विधानसभा सीटों में SIR हो चुका है।