राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकंडा गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गंगा नदी में डूबने से दो मासूम सगे भाई आर्यन कुमार चौरसिया (9) वर्ष एवं राघव कुमार चौरसिया (8) वर्ष की मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि लगभग 16 घंटे की तलाश के बाद दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।