परैया प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाकपा माले ने बुधवार दोपहर 1 बजे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना में शामिल अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसानों की विभिन्न समस्या और उनकी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और अधिकारी से समस्या समाधान की मांग रखी। धरना प्रदर्शन में बालेश्वर पासवान, मोसाफिर मांझी, निराला मांझी, सुखिया देवी आदि शामिल रहे।