चंदिया: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तीसरे दिन चंदिया पुलिस पहुंची गांव-गांव, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
Chandia, Umaria | Jun 26, 2026 उमरिया जिले में चल रहे सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तीसरे दिन चंदिया थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत धतुरा और ग्राम पंचायत बहेरवाह में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने 1930 साइबर हेल्पलाइन, एनसीआरपी पोर्टल की जानकारी दी गई