शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से स्कूटी सवार गिर पड़ा, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।