रायपुर कस्बा निवासी देवीलाल ने रविवार को शाम छः (6:00) बजे रायपुर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता बाबू लाल माली 16 अक्टूबर को खेत पर सब्जी व फूलों में कीटनाशक छिड़कते समय उसके असर से बेहोश होंगे थे। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां 18 अक्टूबर की शाम 4:30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।