अरेराज: हरसिद्धि के कोबेया में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन
हरसिद्धि प्रखंड के छापवा हरसिद्धि रोड के कोबेया में एक नए प्रतिष्ठान एम एस जय एचपी फ्यूल स्टेशन पैट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया है। जिसका उद्घाटन सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह नया प्रतिष्ठान न केवल आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करे