नवगछिया के कदवा फोरलेन पर तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो की टक्कर से 10 वर्षीय मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल किशोर को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।