बालोद: ताड़ोकी के बाद अंतागढ़ से रायपुर तक शुरू हुई 12 बोगी की नई मेमू ट्रेन, बढ़ी 128 सीटें; यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Balod, Balod | Jun 27, 2026 अंतागढ़-रायपुर रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। ताड़ोकी के बाद अब अंतागढ़ से रायपुर तक 12 बोगी वाली नई मेमू इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इसकी पुष्टि की है।