करसोग: करसोग में हेल्पर की भर्ती, कपूर कंस्ट्रक्शन के सदस्य सुरेश कुमार शर्मा ने दी जानकारी
Karsog, Mandi | Sep 25, 2025 कपूर कंस्ट्रक्शन द्वारा स्कूलों में हेल्पर पद पर भर्ती की जाएगी। इंटरव्यू 6 अक्टूबर को बरल पुल के पास करसोग में होगा। वीरवार शाम 5 बजे कंपनी सदस्य सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।