एनएच-27 पर केसरगंज और सलावटिया के पास बन रहे ओवरब्रिज भविष्य में लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे, लेकिन फिलहाल दोनों ओर बनी सर्विस लेन वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। करीब डेढ़ साल से जारी निर्माण कार्य के चलते सर्विस लेन जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ से भर चुकी हैं।