हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के समीप निगम की टीम ने करवाया अतिक्रमण मुक्त
हज़ारीबाग़ नगर निगम द्वारा शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया । दरअसल बुधवार को हज़ारीबाग़ नगर निगम की टीम डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के आस पास के दुकानों द्वारा किए गये अतिक्रमण को बुलडोज़र के माध्यम से हटाया गया । साथ ही दुकानदारो से आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी ।