हज़ारीबाग: नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त ने नालियों की सफाई को लेकर की बैठक
नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में नगर आयुक्त ने मानसून को देखते हुए सभी नालियों की सफाई कराने का निदेश दिया ।जल जमाव को रोकने के लिए अभियांत्रिकी कोषांग को प्लान बनाकर क्रियान्वयन करने को कहा गया।जमादार को सभी नालियों को शीघ्र सफाई कराने का निर्देश दिया गया है।