फतेहपुर: हथगांव के सिठौरा में टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
सिठौरा गांव निवासी राजबहादुर सिंह का पुत्र देवशरण बीती रात लघुशंका करने के लिए उठा तभी टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। मृत अपने पीछे दो बच्चे व पत्नी कमला देवी को छोड़ गया है।