आमस: आमस के करमडीह पंचायत में एक माह से ठप नल-जल योजना, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
Amas, Gaya | Jun 14, 2026 आमस प्रखंड क्षेत्र के करमडीह पंचायत अंतर्गत वार्ड-10 मुरैनिया लेखाडीह में नल-जल योजना पिछले एक माह से बंद है। मोटर जलने से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई। योजना की नियमित निगरानी और रखरखाव न होने से बार-बार तकनीकी ख