खगड़िया: रहीमपुर गांव के पास सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के हाइवा चालक की मौत
जिले के मुफस्सिल थानांतर्गत रहीमपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के एक चालक की मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के गजोल थानांतर्गत श्वेदपुर गांव का रहने वाले मो. जब्बार मोमिन का 37 वर्षीय पुत्र मो. सैफुल अंसारी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह छह बजे हाइवा चालक पटना से मालदह जा रहा था।