शुक्रवार के दिन 12 बजे मखदुमपुर प्रखंड के नेर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञ मंडप से निकली यात्रा विभिन्न मार्गो से होता हुआ मखदुमपुर स्थित जमुना नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल कलश में अर्पित किया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अयोध्या के संत के अगुवाई में यज्ञ हो रहा है।