मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस एक हफ्ते में नहीं तलाश पाई चोरी हुआ ई-रिक्शा,घटना CCTV में क़ैद,विकलांग काट रहा अधिकारियों के चक्कर
Meerut, Meerut | Jul 29, 2024 थाना लिसाड़ी गेट से अरशद नाम का विकलांग SSP ऑफिस पहुंचा, और बताया कि एक हफ्ता पहले उसकी ई-रिक्शा चोरी हो गई थी। विकलांग अरशद का आरोप है, उसने थाना पुलिस को CCTV देते हुए ई-रिक्शा बरामद करने की गुहार लगाई थी। लेकिन एक हफ्ते बाद भी ना तो पुलिस चोर को पकड़ पाई,ना ही ई-रिक्शा बरामद कर पाई।अब विकलांग अरशद ने SSP को CCTV सौंप ई-रिक्शा बरामद करने की गुहार लगाई है।