शिवहर: जिला के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 20 वाहन से ₹20000 रुपया का किया जुर्माना, ट्रैफिक DSP भाई भरत कुमार
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार ने बताया है कि जिले की विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 20 वाहन से ₹20000 रुपया का जुर्माना किया गया है. सभी वाहन चालक को निर्देश दिया गया है कि वह यातायात नियम का पालन करें और हेलमेट का उपयोग करें।