शिवहर: अग्निशमन विभाग ने जिला वासियों से किया अपील, कहां सिगरेट पीकर अत्र तत्र नही फेंके
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि इन दिनों शिवहर जिला में लड़कों के द्वारा सिगरेट पीकर फेंक दी जा रही है. जिसके बाद जिले में भीषण अगलगी की घटना सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि आपकी थोड़ी सी लापरवाही किसान व आम जनता को भारी पड़ रही है. इसलिए आप लोग सिगरेट पीकर अत्र तत्र नहीं फेंके. सिगरेट पीते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कार्रवाई की जाएगी।