केराकत: नाऊपुर गांव के पुरवा असौवा में धर्म परिवर्तन से मना करने पर एक परिवार की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज
थानागद्दी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत नाऊपुर गांव के पुरवा असौवा में धर्म परिवर्तन से मना करने पर एक परिवार की पिटाई और लूट के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल कर रही है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।