पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा लोक का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। शांतिकुंती आश्रम के महंत रामभूषण दास जी महाराज ने रविवार 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने यह जानकारी दी है कि इसका डीपीआर पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही बजट मिलते ही इस पर कार्य प्रारंभ होगा साथ ही इसके लिए भूमि भी चिन्हित की गई है।