चाचौड़ा: लामाखेड़ा शासकीय हाई स्कूल के पास अंतिम संस्कार, छात्र डरे, शिक्षक परेशान, एसडीएम ने लिया संज्ञान
चाचौड़ा ब्लॉक के लामाखेड़ा हाई स्कूल के पास पुराने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होता है 20 जनवरी को अंतिम संस्कार हुआ, धुआं और बदबू से स्कूली छात्र-छात्राओं में डर और शिक्षक परेशान होते है, मजबूरन छुट्टी करना पड़ती है। 21 जनवरी को एसडीएम रवि मालवीय ने संज्ञान लिया। मौके पर ग्रामीणों की सहमति से टीनशेड वाले नए मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने आदेश दिए।