सिंघवारा: भालपट्टी थाना कांड 46/26 में फरार अभियुक्त मनीष पासवान गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भालपट्टी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 46/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार पासवान, पिता महेंद्र पासवान, निवासी पाली खुर्द, गौरी मेनन, थाना राजनगर, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था।