मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोखराहा में नेशनल हाईवे किनारे बना पुलिस चेकपोस्ट मंगलवार दोपहर तीन बजे तेज आंधी पानी में उड़ गया। यहां के पुलिसकर्मी भींग कर डयूटी करने पर मजबूर हो गए हैं। बता दे की पिछले गुरुवार को पांकी के युवक की नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत होने के बाद गुसाईं भीड़ ने इसी चेक पोस्ट को उखाड़ दिया था।