इगलास: इगलास में परोपकार सामाजिक सेवा संस्था ने बलिदान दिवस पर तात्या टोपे को दी श्रद्धांजलि
Iglas, Aligarh | Apr 18, 2026 इगलास : परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के क्रांतिकारी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि 1857 की क्रांति में तात्या टोपे ने अपने साहस और वीरता के बल पर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। तात्या टोपे के नेतृत्व में ही नाना साहेब की सेना ने कानपुर को जीता।