चायल: सटई चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला, सड़क पर गिर पड़े बाइक सवार
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के सटई चौराहे के पास शुक्रवार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और दोनों युवक बाल-बाल बच गए। शुक्रवार देर शाम 6:00 बजे का मामला बताया जा रहा है हालांकि मौके पर भारी भीड़ देखने को मिली सभी लोग बाल बाल बचे!