जलडेगा: पतिअंमबा में 10 से 13 जुलाई तक चलेगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह,राधा कृष्ण समेत नव विग्रहों की होगी स्थापना
जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा गांव में नवनिर्मित मंदिर में राधा-कृष्ण, श्री गणेश, श्री हनुमान एवं नव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति के अविनाश साहु (लुलु) ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 10 जुलाई को गुंबद भराई कार्यक्रम