कटनी नगर: मुड़वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-5 पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, मौत
मुरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 पर आज मंगलवार सुबह 11:00 चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय एक यात्री ट्रेन से नीचे गिर गया घटनास्थल पर ही यात्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पन्ना जिले के पवई के जगदीशपुरा निवासी पूजाराम पटेल 27 वर्ष के रूप में हुई है।मृतक के पास से जीआरपी पुलिस को पॉकेट में मुड़वारा से दमोह का टिकट मिला है।