खतौली: खतौली कस्बे में शादी समारोह के दौरान गाड़ी की छत से नोट उड़ाते दिखाई दिए कुछ युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खतौली कस्बे में शादी समारोह के दौरान गाड़ी की छत से खड़े होकर कुछ युवक नोट उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी वीडियो बुधवार शाम 4:00 बजे के करीब तेजी के साथ वायरल हुई, जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस बल ने जांच पड़ताल तेज कर दी है पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है