रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र से 11 वर्षीय बालक के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की। सरहदी क्षेत्रों में रातभर सर्च अभियान जारी रखा गया। टीम ने 12 दिसम्बर की सुबह ग्राम मेंदुआ से बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मात्र 14 घंटे में सफलता पुलिस की तत्परता का उदाहरण है।