मोकामा: मोकामा में बंद पड़े सहायक वैज्ञानिक के घर लाखों की चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी
Mokameh, Patna | Jun 14, 2026 मोकामा के वार्ड संख्या 15 में चोरों ने एक सहायक वैज्ञानिक के बंद पड़े घर में लाखों की चोरी कर फरार हो गए। गृह स्वामी अविनाश कुमार जब रविवार को 12 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान जेवरात इत्यादि गायब थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।