भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर बेड़ो प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मुरतो पंचायत के ग्राम डरकंडरिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड सरकार की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांग्रेस का झंडा फहराया और ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर संविधान, लोकतंत्र और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।