मैनपुरी: ग्राम जमथरी में दबंगों द्वारा नली बंद करने से जलभराव की समस्या, ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे
थाना बिछवा क्षेत्र के ग्राम जमथरी निवासी ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे है। जिन्होंने गांव के दबंग पर नाली बंद करने से जलभराव की समस्या उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर डीएम से गुहार लगाई है।