हमीरपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के सम्मान में मुख्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा
शुक्रवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।यात्रा शहर की विभिन्न सड़कों पर निकली जिसमे जगह जगह तिरंगे का सम्मान किया गया।