खगड़िया: कैथी गांव में बच्चों के विवाद में महिला पर डंडे से हमला, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार देर रात पड़ोसी ने एक महिला पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान कैथी गांव निवासी सरिदा बेगम, पति मोहम्मद खालिद, के रूप में हुई है। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह 10 बजे उनका उपचार जारी था।