बेरमो: सीसीएल ढोरी क्षेत्र में प्रभारी जीएम के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण,बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
Bermo, Bokaro | Jun 5, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को सीसीएल ढोरी क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। समय लगभग 1 बजे बताया गया कि इस अवसर पर पंडित दीनदयाल चौक के समीप सीसीएल ढोरी के प्रभारी जीएम राजीव कुमार सिंह, अन्य अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।