अनूपपुर: खमरिया रोड पर घर से धमन सांप का रेस्क्यू, सर्प प्रहरी की तत्परता से टला खतरा
शहर के खमरिया रोड स्थित सुरेंद्र शुक्ला के निवास में धमन (रैट स्नेक) दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वार्ड क्रमांक 13 के सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सूझबूझ के साथ सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया,रेस्क्यू के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें सर्प प्रहरी ने सतर्क रहने और दूरी बनाए रखने की सलाह दी।