धनौरा: सोमवती अमावस्या पर गजरौला हाईवे पर 4 किलोमीटर लंबा भयंकर जाम, यात्री और श्रद्धालु हुए परेशान
सोमवती अमावस्या और वीकेंड के संयोग के चलते गजरौला से गुजरने वाले नेशनल हाईवे (NH-9) और ब्रजघाट पर वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण करीब 4 किलोमीटर लंबा भयंकर जाम लग गया। लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए पहुंचने और ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ने से आम यात्री, महिलाएं और बुजुर्ग भीषण गर्मी में घंटों परेशान होते रहे।